धनबाद में खाकी शर्मसार! कुछ महीनों में रिटायर होने वाले ASI कर रहा था महिला से अश्लील बात, अब सिटी एसपी ने किया लाइन क्लोज

धनबाद. में वर्दी शर्मसार हुई है। एक ASI पर अभियुक्त की पत्नी से अश्लील बात करने एवं उससे अनुचित मांग करने के आरोप में धनबाद थाना के एएसआई महेंद्र कुमार को एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने लाइन क्लोज कर दिया है। ASI अगले कुछ माह में रिटायर्ड होने वाला था। इसी बीच इश्कमिजाजी की वजह से लाइन क्लोज हो गया और अब बर्खास्तगी की तलवार भी लटक रही है।

धनबाद में खाकी शर्मसार!

शिकायत एक विवाहिता ने की हैं। उसने आरोप लगाया है कि उसके पति पर एक सख्श ने 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगा सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वह ASI उसकी जांच करने उसके घर आया और इसी दौरान उसने नम्बर लिया और फिर ASI उससे बार-बार ऑडियो व वीडियो कॉल कर रहा था। उनसे जबरन अश्लील बातें कर रहा था।

विवाहिता को सज-संवर कर होटल आने और शारीरिक संबंध बनाने का दवाव बना रहा था। इनकार करने पर पति को जेल भेजने की धमकी दे रहा था। इसके बाद महिला ने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग कर इसकी शिकायत से सिटी एसपी से की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीटी एसपी ने उसे लाइन क्लोज कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।

अगर दोषी पाया गया तो बर्खास्त किया जा सकता है। हालांकि इस मामले में आरोपी ASI ने खुद को बेकसूर बताया है, लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...