जमशेदपुर में किन्नरों के दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, 5 घायल

जमशेदपुरः जिले के तार कंपनी मैदान में किन्नरों के दो गुटों में जमकर लात-घूंसा चला है। लाठी-डंडे से एक दूसरे पर जमकर मारपीट की गई है। मारपीट की इस घटना में कई किन्नर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल शकील नायक पक्ष का कहना है कि वे लोग तार कंपनी क्षेत्र के एक घर में बधाई लेने गए थे।

क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट

जहां जानकारी मिली कि यहां तो पहेल ही दूसरे विपक्षी ढुल्लू नाइक के किन्नरों ने बधाई ले लिया है। इसके बाद वहां से सभी लौट रहे थे तभी तार कंपनी मैदान के समीप क्षेत्र के वर्चस्व को लेकर दर्जनों किन्नरों ने लाठी, डंडे तथा तलवार से इन पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेने पाकुड़ पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

इस हमले में 4 से 5 किन्नरों के अलावा माही किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट के घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डाॅक्टरों ने सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट की घटना के बाद किन्नरों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...