मधेपुरा- जननायक कपूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने घटिया खाना दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा किया है.
छात्रों का कहना है कि मेस से आने वाले दुर्गन्ध के कारण जब छात्र किचेन के अन्दर गए तो देखा की सड़ी हुई सब्जियों को काटा जा रहा है. स्लाद पर कीड़े उड़ रहे है. सने हुए आंटे पर मक्खियां भीनभीना रही है. कई दिन पुराने सने हुए सत्तू में कीड़े लग चुके थे. किचेन में दुर्गंध इतना था कि लोग खड़े नहीं हो पा रहे थें. घटिया खाना खाने के कारण कई छात्र फूड प्वाइजनिंग और टाइफाइड से पीड़ित भी हो चुके हैं. इसकी शिकायत कई बार प्राचार्य से की गयी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उल्टे मेस संचालक द्वारा मेस बंद करने की धमकी दी जाती है.
जबकि मेस संचालक सौरभ सिंह का कहना है कि कॉलेज द्वारा सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है. जो वेस्टेज होता है उसे भी ले जाने के लि कोई नहीं आता. 10-15 दिनों में हमारे द्वारा ही वेस्टेज को बाहर फ़ेंकवाया जाता है.
जब मेज पर पड़े कीड़े लगे सत्तू के बारे में पूछा गया तो मेस संचालक सौरभ सिंह ने कहा एक माह पहले का ही यह सत्तू है.
रिपोट – राजीवरंजन मधेपुरा
ऑफलाइन क्लास की मांग को लेकर संत जेवियर कॉलेज में छात्रों का हंगामा

















