Advertisement
Advertisement

लोहरदगा में JSSC CGL परीक्षा में कदाचार करवाने के लिए धनबाद में डेरा जमाए दो शातिर, हुए गिरफ्तार, अभ्यर्थियों के रोल नंबर भी जब्त

धनबाद. झारखंड में JSSC CGL की परीक्षा हो रही है। धनबाद में 28116 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा को लेकर एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर सभी सेंटरों पर पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। लगातार चेकिंग भी हो रही है। जिले के कई होटलों में औचक जांच पड़ताल की गई। इसी बीच लोहरदगा एसपी की सूचना पर परीक्षा में कदाचार करवाने के लिए प्लान बनाया था, जिन्हें समय रहते डिटेन कर लिया गया है।

JSSC CGL परीक्षा में कदाचार करवाने में जुटे दो शातिर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि कदाचार रोकने के लिए सरकार ने JSSC CGL परीक्षा के लिए जो नियम लागू किया था, उसे पूर्णतः लागू कराया गया था। अहले सुबह 3 बजे झरिया में लोहरदगा एसपी की सूचना पर दो लोगों को परीक्षा में कदाचार करवाने के लिए फोन पर बातचीत करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से 3 मोबाइल फोन, कुछ ATM कार्ड, 7 ब्लैंक चेक जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 21 परीक्षार्थियों के रौल नम्बर भी जब्त किए गए हैं। पकड़ा गया एक सख्श जहानाबाद का रहने वाला है, जबकि दूसरा गोमिया बोकारो का रहने वाला है। उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...