महाकुंभ 2025 में छठें दिन दोपहर तक 25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में  छठें दिन दोपहर तक 25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी। महाकुंभ 2025 के छठें दिन शनिवार को भी भोर से ही संगम क्षेत्र में पावन स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। दोपहर 12 बजे तक 25.01 लाख श्रद्धालओं के संगम तट के घाटों पर त्रिवेणी में डुबकी लगाने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है।

मेला व्यवस्थापना तंत्र से अपडेटेड फीडबैक लेकर CM Yogi आदित्यनाथ कार्यालय की ओर से बताया गया है कि शनिवार की दोपहर 12 बजे तक महाकुंभनगर मेला क्षेत्र में शनिवार को 15.01 लाख नए श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। इसी क्रम में संगम रेती पर कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं-तीर्थयात्रियों की संख्या पूर्ववत यानी करीब 10 लाख से कुछ अधिक है।

गतिमान बना हुआ है महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं का क्रम

महाकुंभ 2025 में भारी भीड़ के बाद भी सबकुछ सामान्य सा है और एकाध केस को छोड़ दें सतत निगरानी व्यवस्था में भी कहीं कोई खलल या व्यवधान संबंधी सूचना नहीं है। भीड़ के निरंतर गतिमान बने रहने एवं ज्यादा ठहराव न होने से मेले में व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।

मेला व्यवस्थापना तंत्र लगातार श्रद्धालुओ – तीर्थयात्रियों, कल्पवासियों और पधारे साधु-संतों के बारे में अपडेट जुटाते हुए पुलिस, प्रशासनिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को जरूरी सुझाव दे रहा है ताकि कहीं किसी को कोई असुविधा ना हो। छठे दिन शनिवार को भी लोगों ने उत्साह के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं।

महाकुंभ 2025 में संगम के स्नान का दृश्य।
महाकुंभ 2025 में संगम के स्नान का दृश्य।

कुछ लोग जो महाकुंभ के आरंभ से आए थे वे भले ही लौट चुके हों लेकिन उनकी जगह नये श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कई आस्थावान महाकुंभ की शुरुआत से ही कुंभ नगर में बने हुए हैं। आधिकारिक तौर पर शनिवार की सुबह इतना ही पुष्ट किया गया कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का आना जारी है।

कुल 45 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के पहले छह  दिनों में  शनिवार दोपहर तक करीब सवा 7 करोड़ से अधिक भक्तों ने त्रिवेणी संगम – गंगा, यमुना और ‘रहस्यमय’ सरस्वती नदियों के पवित्र संगम पर पवित्र डुबकी लगाई है।

महाकुंभ 2025 में पहुंचे हैं विदेशों से भी साधु - सन्यासी
महाकुंभ 2025 में पहुंचे हैं विदेशों से भी साधु – सन्यासी

महाकुंभ मेला क्षेत्र में हेक्सा ब्लेड वाले 8 चोर गिरफ्तार

महाकुंभनगर में पुलिस-प्रशासनिक निगरानी तंत्र ने लगाए गए कैमरों की मदद से लगातार चोर-उचक्कों के खिलाफ भी अपना एक्शन जारी रखे हुए है। शनिवार की सुबह मिली जानकारी के मुताबिक, मेले में अब तक हेक्सा ब्लेड इस्तेमाल करने वाले 8 चोरों को धर दबोचा गया है। बता दें कि मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की घटना के बाद हेक्सा ब्लेड वाला चोर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब मेले में भी ऐसा ही चोर गिरोह पकड़ा गया है, जो हेक्सा ब्लेड लेकर घूमता था। पुलिस ने ऐसे 7 चोरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक स्थानीय युवक की मदद से वारदातें अंजाम दे रहे थे। उसे भी पकड़ लिया गया है। दो दिन पहले भी इस गिरोह ने दो श्रद्धालुओं के मोबाइल उड़ाए थे।

महाकुंभ 2025 का एरियल व्यू
महाकुंभ 2025 का एरियल व्यू

महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की मदद को निरंतर संचालित है डिजिटल खोया-पाया एवं पूछताछ केंद्र…

महाकुंभ 2025 के मेला क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षा निगरानी में है। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 10 खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं। ये सभी खोया पाया केंद्र डिजिटल हैं। मेले में बने सभी खोया पाया केंद्रों पर 55 इंच की एलईडी स्क्रीन लगायी गई हैं। इन्हीं से मेले में खोए हुए व्यक्तियों और समानों के बारे में सूचना दी जा रही है।

महाकुंभ 2025 में पहुंची साध्वियां।
महाकुंभ 2025 में पहुंची साध्वियां।

इतना ही नहीं खोया पाया केंद्रों पर महाकुंभ से जुड़े घाटों, रास्तों और व्यवस्थाओं की भी सारी जानकारी दी जा रही है। मेले में खो जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी कंप्यूटर पर दर्ज की जा रही है। फिर एलईडी स्क्रीन पर उन व्यक्तियों की फोटो और उनके बारे में प्रसारित किया जा रहा है। सभी खोया पाया केंद्र एक दूसरे से आधुनिक संचार प्रणाली से जुड़े हुए हैं।

महाकुंभ 2025 में पहुंची साध्वियां।
महाकुंभ 2025 में पहुंची साध्वियां।

सूचना का प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की मदद के लिए मेला क्षेत्र में पूछताछ केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां दी जा रही हैं। इसके अलावा पुलिस थानों, चौकियों, फायर स्टेशन, पोस्ट ऑफिस और प्रमुख अधिकारियों के ऑफिस से भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पूछताछ केंद्रों पर शहर के मंदिरों, और ऐतिहासिक जगहों पर पहुंचने के रास्तों और साधन के बारे में भी बताया जा रहा है। अखाड़ों और महामंडलेश्वरों के शिविर कहां हैं, कल्पवासियों के शिविर किस ओर हैं, स्नान घाट कहा हैं,  इन सभी बातों के बारे में भी बताया जा रहा है। बस और रेलवे स्टेशनों की स्थिति और ट्रेनों के समय के बारे में भी बताया जा रहा है।

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...