महाकुंभ 2025 में कोहरे के बीच 11वें दिन दोपहर तक 29.99 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 में कोहरे के बीच 11वें दिन दोपहर तक 29.99 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी। महाकुंभ 2025महोत्सव का आज गुरूवार को 11वां दिन है। गुरूवार तड़के से ही घने कोहरे के बीच गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी में श्रद्धालु सवेरे से ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक 29.99 लाख श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाकर पावन स्नान करने की सूचना पुष्ट की गई है।

इसी के साथ मेला प्रबंधन ने पुष्ट किया है कि गुरूवार दोपहर तक महाकुंभ महोत्सव के 11वें दिन 9.73 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया है। एएनआई ड्रोन कैमरे से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का विहंगम दृश्य दिखाया गया।

महाकुंभ  में 11वें दिन दोपहर तक  19.99 लाख नए श्रद्धालु पहुंचे

इसी के साथ 19.99 लाख नए श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में गुरूवार की दोपहर तक आगमन हो चुका है। साथ ही 10 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम की रेती पर कल्पवास कर रहे हैं। बीते बुधवार को महाकुंभ 2025 में 48.74 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई थी। 10 लाख कल्पवासी और 38.74 लाख भक्त भक्ति में एकजुट हुए, जिससे यह आयोजन एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव बन गया।

महाकुंभ में गुरूवार को संगम का दृश्य।
महाकुंभ में गुरूवार को संगम का दृश्य।

बीते बुधवार तक 9.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मां गंगा, यमुना और सरस्वती की निर्मल धारा में स्नान कर चुके थे। महाकुंभ में आज गुरूवार को भी कथा-वाचन के कई कार्यक्रम हैं। दोपहर 12 बजे महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा के शिविर में यज्ञ शुरू हुआ है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होना है।

गुरूवार को महाकुंभ में संगम का दृश्य।
गुरूवार को महाकुंभ में संगम का दृश्य।

महाकुंभ 2025 में जल्द शुरू होगी एक और हेलीकॉप्टर सेवा…

महाकुंभ में उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से भी जल्द हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी, जिसका ट्रायल हो चुका है। श्रद्धालु आसमान की ऊंचाइयों से महाकुंभ के दर्शन के साथ-साथ राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत से परिचित होंगे। महाकुंभ में श्रद्धालुओं को जॉय राइड का आनंद देने के लिए पहले से एक हेलीकाप्टर संचालित किया जा रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि- ‘प्रदेश में ईको टूरिज्म को शिखर पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पर्यटकों की रुचि को देखते हुए ईको टूरिज्म डेवलमेंट बोर्ड ने एक समझौत किया है। यह सेवा महाकुंभ नगर में बोट क्लब के पास स्थित हेलीपोर्ट से संचालित होगी। पर्यटक 1296 रुपए में 7-8 मिनट तक भ्रमण करेंगे।

…इसकी बुकिंग बोर्ड की वेबसाइट www.upecoboard.in से की जा सकती है। हेलीकाप्टर में उड़ान के साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण ईको साइट्स के बारे में विभिन्न माध्यमों से पर्यटकों को बताया जाएगा’।  

गुरूवार को महाकुंभ में कोहरे के बीच संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं का दृश्य।
गुरूवार को महाकुंभ में कोहरे के बीच संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं का दृश्य।

 पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले –  धार्मिक, आध्यात्मिक के साथ प्राकृतिक रूप भी समृद्ध है अपना प्रदेश

यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि – ‘उत्तर प्रदेश धार्मिक आध्यात्मिक रूप से जितना महत्वपूर्ण है उतना ही प्राकृतिक रूप से भी। भारत के स्वीट्जरलैंड के नाम से विख्यात सोनभद्र, जहां पर 1400 मिलियन वर्ष पुराना सलखन फासिल्स पार्क जैसे कई आकर्षण हैं। रानी टाइगर रिजर्व, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी, पीलीभीत टाइगर रिजर्व सहित अनेकों आकर्षण हैं जो तीर्थ नगरी से मामूली दूरी पर स्थित है।

बुधवार को महाकुंभ के दसवें दिन संगम में कैबिनेट संग स्नान करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
बुधवार को महाकुंभ के दसवें दिन संगम में कैबिनेट संग स्नान करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

ईको टूरिज्म बोर्ड की ओर से महाकुंभ में 3250 वर्गफीट में लगाई प्रदर्शनी में इन सभी आकर्षणों को प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि पर्यटक इन स्थानों पर भी भ्रमण के लिए आकर्षित हों। प्रदर्शनी में आगंतुकों के लिए ईको टूरिज्म सेल्फ़ी पॉइंट्स, वर्चुअल रियलिटी डोम, ईकोटूरिज्म डेस्टिनेशंस एवं ईकोटूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। ईकोटूरिज्म से संबंधित विभिन्न हितधारकों द्वारा प्रचार, प्रसार एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।

हम पर्यटन स्थलों पर अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए हेली सर्विस का संचालन किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ से 5000 रुपये में पर्यटक दुधवा पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से जहां 4 घंटे से अधिक समय लगता है वहीं वायुमार्ग से एक घंटे में ही यात्रा पूरी होगी’।

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...