PATNA में बेख़ौफ़ अपराधियों ने चाचा भतीजा को गोलियों से भूना, चाचा की मौत भतीजा…

पटना: बिहार में अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं। अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि अब राजधानी में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना के मनेर का जहां अपराधियों ने चाचा भतीजे को गोलियों से भून दिया। घटना में चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से जख्मी है।

मृतक की पहचान मनेर थाना के ब्रह्मचारी गांव निवासी देव कुमार के रूप में की गई जबकि जख्मी भतीजा बिट्टू के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों चाचा भतीजा अपने ईंट भट्टा से शनिवार की रात अपने घर जा रहे थे तभी घर के समीप पहुंचते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान चाचा देव कुमार की मौत हो गई। वहीं भतीजा बिट्टू का इलाज चल रहा है। मामले में मनेर थानाध्यक्ष कि आपसी विवाद में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि दो बाइक से सवार चार अपराधियों ने पीछे से अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें देव कुमार के पीठ में लगी गोली सीने के आरपार हो गई।

बिट्टू कुमार के बांह में गोली लगी है। इलाज के दौरान देव कुमार की मौत हो गई जबकि बिट्टू का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लालू का PM पर तीखा हमला, कहा- संविधान की बलि चढ़ाने वाले को जनता सिखाएगी सबक

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA PATNA PATNA PATNA

PATNA

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img