यूट्यूबर के समर्थन में RJD ने दिया महाधरना, मंत्री जीवेश को मंत्री पद से हटाने की मांग

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट के बाद सिंहवाड़ा थाना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिलीप के पक्ष में खड़ा होकर मंत्री जीवेश कुमार खिलाफ मामला दर्ज कराया। शाम होते ही सिंहवाड़ा की रहने वाली गुड़िया देवी ने तेजस्वी यादव और संजय यादव सहित चार लोगों पर ‘माई बहिन योजना’ में दो सौ रुपए की वसूली को लेकर एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद से दरभंगा की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

DIARCH Group 22Scope News

अबतक इस मामले में 3 FIR दर्ज हो चुकी है

आपको बता दें कि अबतक इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं राजद ने मंगलवार को प्राथमिकी व मंत्री जीवेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर एकदिवसीय महाधरना कर्पूरी चौक पर दिया। इस धरना में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली असरफ फातमी, पूर्व विधायक भोला यादव, पूर्व मंत्री ललित यादव और पूर्व विधयाक ऋषि मिश्रा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री जीवेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की।

मंत्री जीवेश कुमार ने एक यूट्यूबर को पिटे और भद्दी गाली दी – राजद नेता पन्ना यादव

वही राजद नेता पन्ना यादव ने कहा कि जिस प्रकार बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार ने एक यूट्यूबर को पिटे और भद्दी गाली दी। उस यूट्यूबर का सिर्फ इतना कसूर था की उसने जर्जर सड़क के संबंध में सवाल कर दिया था। जिस यूट्यूबर के साथ मंत्री मारपीट किया वह अतिपिछड़ा मल्लाह जाति का है। मंत्री का सामंतवादी सोच होने के कारण भरी भीड़ के बीच मारपीट कर अपमानित किया गया। मारपीट करने के साथ अपने गाडी में खिंचने का कोशिश किया। जिसमें वह घायल हो गया।

यह भी देखें :

मंत्री के इस व्यवहार से साफ प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार सामंतवादियों की सरकार हैं – पूर्व विधायक भोला यादव

वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि मंत्री के इस व्यवहार से साफ प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार सामंतवादियों की सरकार है। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द बोल दिया। उसके पूरे देश भर में धरना प्रदर्शन किया गया। आज एक अतिपिछड़ा समाज के बेटे के साथ घटना हुआ हैं। उसकी मां को भद्दी- भद्दी गाली दी गई हैं। उसी मल्लाह जाति के मंत्री मदन सहनी नैतिकताता के तौर पर इस्तीफा देने की पेशकश क्यों नहीं की है।

’90 के दशक में सामंतवादी प्रवृत्ति के लोग दलित अतिपिछड़े वर्गो के लोगों पर कहर बरपाते थे’

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 90 के दशक में सामंतवादी प्रवृत्ति के लोग दलित अतिपिछड़े वर्गो के लोगों पर कहर बरपाते थे। उसी प्रवृत्ति का परिचय मंत्री जीवेश कुमार ने दिया है। इसी के खिलाफ हमलोग महाधरना का आयोजन किए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हैं की ऐसे मंत्री को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करें। जिस प्रकार से मंत्री ने यूट्यूबर दिलीप की मां को गाली दे रहे थे। वह कही से उचित नहीं हैं।

यह भी पढ़े : यूट्यूबर मारपीट मामला : तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा, आपके मंत्री पत्रकार को गाली देते हैं, सिंहवाड़ा में कराएंगे FIR…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...