Advertisement
Advertisement

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

गयाजी: नगर निगम गया जी कार्यालय के सम्राट अशोक भवन में गया जी के स्वच्छता सर्वेक्षण में बिहार में प्रथम एवं देश में 27 वें स्थान आने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। गया जी का यह रैंक आने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस गयाजी को गंदगी के नाम से जाना जाता था, आज उसने बिहार में पहला स्थान और देश में 27 वां स्थान प्राप्त किया है, यह स्वर्णिम अवसर है। इसके लिए हमारे नगर निगम के सफाईकर्मी बधाई के पात्र हैं। सभी को हमारे द्वारा आज प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह बहुत बड़ी खुशी की बात है और इसका श्रेय गया नगर निगम की टीम को जाता है, जिन्होंने देश भर के स्वच्छता सर्वेक्षण में गया जी को यह ऐतिहासिक मुकाम दिलाया है। इसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। इस मौके पर मेयर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि यह गयाजी के लिए बड़े सम्मान और गौरव की बात है, कि हम लोग बिहार में नंबर वन और देश भर में 27 वां स्थान प्राप्त किया इसका श्रेय पूरी तरह से सफाई कर्मियों को देते हैं। यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।

मेयर ने कहा कि आने वाले दिनों में हम निश्चित तौर पर टॉप टेन में जगह बनाएंगे। वहीं, नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सह पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह एक बेहतर पहल है। हमें खुशी है कि जीतन मांझी ने गया जी की उपलब्धि पर अलग अंदाज में बधाई दी है। अभी हम बिहार में नम्बर वन और देश भर में 27 वां स्थान पर स्वच्छता सर्वेक्षण में है, लेकिन जल्द ही हम गया जी को टॉप टेन की लिस्ट में शामिल हो, इसकी पूरी कोशिश करेंगे। हम फिलहाल शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, सभी सफाई कर्मचारियों का, जिन्होंने दिन-रात एक कर गया जी को यह सम्माननीय रैंक दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है।

वहीं डिप्टी मेयर चिंता देवी ने स्वच्छता रैंकिग में अव्वल स्थान आने पर सभी सफाईकर्मियों व कर्मचारियों को बधाई दी और अगली बार देश स्तर पर स्वच्छता रैंकिंग में टॉप-10 में आने का संकल्प दिलाया। वहीं, गया नगर निगम के आयुक्त कुमार अनुराग ने कहा कि यह हम गया जी वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने एवं सफाई की टीम जिसमें स्वछता पदाधिकारी, सफाई निरीक्षक एवं प्रवेक्षकों ने अपनी मेहनत से गया जी को यह सम्माननीय स्थान दिलाया, जिसमें हमारे गया जी को बिहार में नंबर वन और पूरे देश में 27 वां स्थान मिला है। अब यह सफाई अभियान में गया जी के सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है ताकि अगले वर्ष हमलोग और बेहतर कर सकें।

सफाई सिर्फ साफ करने से नहीं, गंदगी कम फैलाने से भी होती है। अगर गया जी के लोग सफाई को लेकर और जागरूक हो जाएं, तो गया जी काफी बेहतर कर सकता है। नगर आयुक्त ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी को बधाई देना चाहते हैं और शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, कि उन्होंने समय निकालकर आज गया नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने और प्रशस्ति पत्र देने का काम किया है। इस से सभी स्वच्छता कर्मी और उत्साह के साथ काम करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बैंक ऑफ इंडिया ने जीविका समूहों के बीच बांटे ऋण, लखपति दीदी…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar VB-G RAM G Mission: बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर!...

Bihar VB-G RAM G Mission, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास...

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...