देश में टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

भारत ने आज इतिहास रचा- मोदी

नई दिल्ली : कोरोना महामारी से जंग में देश एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. देश ने गुरुवार को रिकॉर्ड 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया है. रिकॉर्ड 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है.

भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा है, भारत ने आज इतिहास रचा है. हम 130 करोड़ भारतीय आज भारतीय विज्ञान, उद्यम और सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं. 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई. हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार.

इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि, भारत ने कोरोना के खिलाफ सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में 100 करोड़ टीकाकरण पूरा कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है महामारी के इस दौर में जिस तरह से लोगों ने अनुशासन रखा, कोरोना के सारे दिशा-निर्देशों का पालन किया और अपनी इच्छाशक्ति, आत्मशक्ति और अपने विश्वास को बनाए रखा उसी का परिणाम है कि आज देश ने 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया है.

बता दें कि दुनियाभर में अब तक सिर्फ चीन ने ही 100 करोड़ से ज्यादा टीका लगाया है. अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 75 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है. जबकि 31 फीसदी से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है.

Corona Vaccine for Children : CM नीतीश IGIMS से की टीकाकरण अभियान की शुरुआत

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...