पटना पहुंचे अशोक गहलोत, एयरपोर्ट पर ही चुनाव आयोग को जमकर सुनाया

पटना : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत अभी थोड़े देर पहले पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग को जमकर सुना दिया। अशोक पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नई-नई तरकीब अपना रही है। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों चुनाव से पहले क्या जरूरत पड़ गई। पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज महागठबंधन की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कांग्रेस, राजद और वाम दल सहित कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Goal 22Scope News

चुनाव आयोग बताए कि क्यों वोटर पुनरीक्षण किया जा रहा है – अशोक गलहोत

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग बताए कि आखिर वोटर पुनरीक्षण का काम क्यों शुरू किया गया है। दिल्ली में हम लोगों से बिहार के लोग पूछते हैं कि हम अपना जन्मदिवस का कागज कहां से लाएंगे। चुनाव आयोग को तुरंत इस पूरे मामले में जो लोग कंफ्यूजन है उसको दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरे मामले पर विस्तार से बातचीत होगी। बिना विपक्ष का सहमति लिए बिना यह काम चुनाव आयोग के द्वारा किया जा रहा है।

यह भी देखें :

आज INDIA गठबंधन मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक है – कृष्णा अल्लावरू

वहीं बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि आज इंडिया गठबंधन मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक है। हमारा उद्देश्य है कि बिहार को बिहार के लिए बनाया जाए। बिहार की जनता के लिए बनाया जाए। इंडिया एंलायस के द्वारा कमाई, दवाई, पढ़ाई, लिखाई और सामाजिक न्याय को लेकर रोड मैप बनेगा। इसी के तहत हमलोग बिहार में काम करेंगे। बिहार में रोजगार, पढ़ाई और दवाई यह बड़ा मुद्दा बनेगा। इस पर हम लोग काम करेंगे। वहीं कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा रिवीजन का जो फैसला लिया गया है यह पूरी तरह से गलत है। यह जो धांधली वोटर लिस्ट में होने का है, वह अब निर्वाचन आयोग के सहयोग से किया जाएगा। गरीब पिछड़ों को वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश है, इसका विरोध किया जाएगा।

Bihar Congress 5 22Scope News

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नियुक्त किए 58 पर्यवेक्षक

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...