Advertisment

नीतीश के 20 साल का शासनकाल बेमिसाल : आज से जनसंवाद यात्रा पर निकलेंगे संजय सिंह

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता व विधान पार्षद संजय सिंह (Sanjay Singh) ‘नीतीश कुमार के 20 साल बेमिसाल जनसंवाद यात्रा’ पर सोमवार को निकल रहे हैं। इस दौरान वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के 2005 से 2025 तक के विकास कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे। यात्रा के प्रथम चरण में 30 जून और एक जुलाई को मधुबनी में जन संवाद से होगी। संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल का शासनकाल बेमिसाल रहा। मुख्यमंत्री ने विकास की जो बयान बहाई है वह बिहार में विकास चारों ओर दिख रहा है। योजनाओं का लाभ दलित, महादलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और अगड़ों को मिला है। इससे बिहार की गिनती अग्रणी राज्यों में होने लगी है।

Goal 6 22Scope News

बेमिसाल जनसंवाद यात्रा का कार्यक्रम

आपको बता दें कि दो जुलाई को शिवहर, तीन और चार जुलाई को दरभंगा, पांच-छह और सात जुलाई को समस्तीपुर में जनसंवाद करेंगे। वहीं आठ, नौ और 10 जुलाई को वैशाली जिला में, 11, 12, 13 और 14 जुलाई को मुजफ्फरपुर जिला में अलग-अलग जगह पर जनसंवाद करेंगे। 16 जुलाई को सारण जिला के मांझी और इस प्रथम चरण के अंतिम दिन 18 जुलाई को मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में जदयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े :

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नियुक्त किए 58 पर्यवेक्षक…

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...