श्रीनगर एयरपोर्ट पर लगातार बर्फबारी, विजिबिलिटी घटी, फ्लाइट की लैंडिंग और टेक ऑफ प्रभावित

दिल्ली : भारत में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, तो मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंड के बीच बारिश की गतिविधियां जारी हैं. मौसम विभाग की ओर से तीन दिन के दौरान उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिन उत्‍तर भारत में शीतलहर से तो मामूली राहत मिली रहेगी लेकिन शनिवार को उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्‍थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का अनुमान लगाया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अलावा शनिवार को हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी बारिश-बर्फबारी का अनुमान है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर में फ्लाइट्स प्रभावित हैं. श्रीनगर एयरपोर्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बर्फबारी से विजिबिलिटी काफी कम है, जिसकी वजह से उड़ानों पर असर पड़ा है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 09 जनवरी तक पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 जनवरी को बारिश की गतिविधियों के बीच न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. दिल्ली में हल्की और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है.

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में और अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. मौसम विभाग ने 09 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

एयरपोर्ट से बैरन लौटाये गये कपिल मिश्रा, सांसद संजय सेठ का दावा रुपेश के परिजनों को देने आए थें 18 लाख

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...