IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से हरा सीरीज पर किया कब्जा

फ्लोरिडा : भारत ने चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 59 रनों से हरा 5 टी20 मैचों की सीरीज

अपने नाम कर लिया है. दरअसल, इस सीरीज के 4 मैचों के बाद भारतीय टीम 3-1 से आगे है.

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के आमंत्रित किया.

इसके जवाब में भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन का स्कोर बनाए.

बल्लेबाजी में ऋषभ पंत ने 44, रोहित शर्मा ने 33 और संजू सैमसन ने नाबाद 33 रन बनाए.

वहीं गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन, रवि बिश्नोई ने दो

और आवेश खान ने दो विकेट चटकाए. सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना बाकी है.

यह मैच भी फ्लोरिडा में खेला जाएगा.

भारतीय टीम ने 20 ओवर में बनाए 191 रन

वहीं, इस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए. भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 33, सूर्यकुमार यादव ने 24 और संजू सैमसन ने 30 रनों का योगदान दिया. वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट झटके. इसके अलावा अकील हौसेन को 1 कामयाबी मिली.

सस्ते में सिमटी मेजबान टीम

भारत के 191 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 132 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल ने 24-24 रनों का योगदान दिया. वहीं, बाकी के बल्लेबाज भी खास कमाल नहीं कर सके. नतीजतन, मेजबान टीम को 59 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

अर्शदीप सिंह ने 3 खिलाड़ियों को किया आउट

भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने 3.1 ओवर में 12 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि इसके अलावा आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को 2-2 कामयाबी मिली.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...