Advertisement
Advertisement

तीसरा वनडे मैच में भारत की 96 रनों से जीत, तीन मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया

Ahmedabad– नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए  तीसरा वनडे मैच भारत ने 96 रनों से जीता.  इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी खराब शुरुआत की. कप्तान रोहित शर्मा मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए.  इसके बाद विराट कोहली शून्य के स्कोर पर पैवेलियन वापस लौट गए. दो विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला. श्रेयस 80 रन बनाकर तथा ऋषभ 56 रन बनाकर आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर ने 33 रनों का योगदान दिया. अंतिम समय में दीपक चाहर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 38 रन बनाए. भारतीय टीम 50 ओवरों में 265 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वेस्टइंडीज की ओर से जेशन होल्डर ने चार विकेट, अलजरी जोसेफ और वॉल्श ने दो-दो विकेट लिए.
जवाबी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.  शाई होप 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज के शिकार बने. जबकि किंग 14 रन बनाकर दीपक चाहर और डारेन ब्रैवो 19 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए. कप्तान निकोलस पूरन को 34 रन पर कुलदीप यादव ने आउट किया. ओडियन स्मिथ ने कुछ आक्रामक शॉट लगाकर 36 रन बनाए. अलजारी जोसेफ ने 29 रनो का योगदान दिया. वेस्टइंडीज की पूरी टीम 37.1 ओवरों में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.  प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव, दीपक चाहर ने दो-दो विकेट मिला. 80 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर मैन ऑफ द मैच जबकि पूरी सीरीज बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा प्लेयर ऑफ  द सीरीज बने.

रिपोर्ट- प्रोजेश 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...