Commercial Advertisment

सेवन स्टार्स अकादमी Seven Stars Academy में धुमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आजादी के 75 साल पूरे होने के शुभ अवसर पर सेवन स्टार्स अकादमी में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की चेयर पर्सन श्रीमती सोनामोती तिग्गा और विद्यालय की सचिव श्रीमती सीमा तिग्गा, 

निदेशक विवेक ने झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संयुक्त रूप से किया.  

Seven Stars Academy2 22Scope News

झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यालय के निदेशक ने सभी बच्चों को आजाद भारत और आजादी के पूर्व की बात को विस्तार से बताया, कहा कि आज देश उत्तरोत्तर विकास कर रहा है

और आने वाले 20 से 25 वर्षों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा और विकसित देश होगा.

झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति पर उपस्थित अभिभावकों ने भी भरपुर उत्साहवर्धन किया.

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

कार्यक्रम का संचालन हेड शिक्षिका सुचिता अनीता क्रिकेटर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन श्री पीके विद ने किया और इस अवसर पर

विद्यालय के शिक्षक रितु प्रिया, सुचिता आणिता केरकेट्टा, सुरेश सिंह ,अमर अमित ,निसार रजा, नरेश मुंडा, हरे कृष्णा ,दीक्षा श्रीवास्तव ,मीरा देवी, नाम लेन पूर्ति, जूली साहू ,कनकलता, जूली कछप, ज्योत्सना प्रसाद, सुनीता चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे साथ ही सैकड़ों अभिभावक भी इस कार्यक्रम के गवाह बने.

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...