17 अगस्त से शुरू होगी INDIA ब्लॉक की ‘बिहार SIR यात्रा’, राहुल करेंगे नेतृत्व

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष की तरफ से सरकार पर इसको लेकर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग पर वोट की चोरी करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। इस बीच कल यानी सात अगस्त को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कथित चुनावी धांधली पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ चर्चा की। कल राहुल के निवास पर डिनर मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए।

DIARCH Group 22Scope News

चुनाव में तेजस्वी और कांग्रेस एक साथ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी और कांग्रेस एक साथ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि अब तक दोनों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इस बीच बैठक में शामिल हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मुल्क में जो तानाशाही हो रही है, इसी को लेकर चर्चा की गई है। हम और राहुल एक साथ अब बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।

17 अगस्त से शुरू होगी राहुल की ‘बिहार यात्रा’

विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। ये यात्रा 17 अगस्त से राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में शुरू होगी। 17 अगस्त से शुरू होने वाली ये यात्रा एक सितंबर को पटना में खत्म होगी। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम वोट की चोरी को किसी भी हालत में होने नहीं देंगे। हम बिहार में एसआईआर का मुद्दा उठाते रहेंगे। तेजस्वी ने कहा कि हम चुनाव बहिष्कार नहीं करेंगे, हम लोकतंत्र में यकीन रखते है।

यह भी देखें :

चुनाव से पहले SIR का मुद्दा गरम

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हुए एसआईआर के कारण प्रदेश के साथ-साथ देशभर में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली है। विपक्ष ने इस मुद्दों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। यही कारण है कि संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भी ये मुद्दा जमकर उठाया गया। इसका नतीजा ये रहा कि ज्यादातर समय संसद को स्थगित करना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि विरोध के कारण संसद चल ही नहीं पाई। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को राहुल गांधी ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए चुनाव आयोग की कमियों को जनता के सामने रखा और वोट चोरी की बात को एक बार फिर कहा।

यह भी पढ़े : राहुल के घर INDI गठबंधन की ‘डिनर पार्टी’, आज SIR सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...