भारत महिला सैफ अंडर 16 के फाइनल में, नेपाल को किया पराजित

Desk. भारत ने मेजबान नेपाल को अपने आखिरी ग्रुप मैच में करारी शिकस्त देते हुए सैफ अंडर 16 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का फाइनल में मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

इस मैच में भरात और नेपाल के बीच करो या मरो का मुकाबला था। भारत को हार हाल में जीत चाहिए थी, क्योंकि भारत अपने ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश से हार गया था।

आज भारत ने अपना इरादा दूसरे ही मिनट में जाहिर कर दिया था, जब नेपाल के डिफेंस में गलती का फैयदा उठाते हुए अनिता डुंगडुंग ने पहला गोल दाग दिया था। भारत की ओर से 14 वें मिनट में दूसरा गोल पर्ल फर्नाडिंस ने किया। वहीं 22वें मिनट में तीसरा गोल अनुष्का और 25वें मिनट में भारत ने चौथा गोल दागा। वहीं 33वें मिनट में गुरलीन कौर ने पांचवां, 43वें मिनट में पर्ल फर्नाडिंस ने छठा गोल दागा।

वहीं भारत ने 47वें मिनट में सातवां गोल दागा। 58वें मिनट में भारत की ओर से गुरलीन कौर ने आठवां, 77वें मिनट में गुरलीन ने ही नौवा और फाइनली दसवें गोल रिहाना जैक ने दाग कर भारत को जीत दिलाई।

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...

Jamshedpur Murder Case: जमशेदपुर में Hotel कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का...

जमशेदपुर के चांडिल में होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। 15 लाख में हत्या की सुपारी दी गयी थी। छह...