India Pakistan Attack : छुट्टियों से बॉर्डर पर लौटने लगे जवान, रेलवे को मिला स्पेशल डायरेक्शन

पटना : पहलगाम आतंकी हमले और भारत की ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव ज्यादा बढ़ गया है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार हवाई हमले और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ पाकिस्तान की तरफ से भारत के रिहायशी इलाकों पर टारगेट किया जा रहा है। इसके बाद भारत भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के चार महत्वपूर्ण एयरबेस को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया है। साथ ही कई मिसाइल और कई ड्रोन को भी भारतीय सेना ने नेस्तनाबूद कर दिया है।

goal 22Scope News

छुट्टी पर गए सभी जवान बॉर्डर के लिए हो रहे हैं रवाना

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए देश की सीमा पर तैनात जवानों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। ऐसे में वे वापस लौटने लगे हैं। इस क्रम में बिहार ही नहीं पूर्वी क्षेत्र के रहने वाले तमाम फौजी भाई देश की सेवा के लिए विभिन्न ट्रेनों से लौटने लगे हैं। रेलवे की ओर से सभी ट्रेन टिकट निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि फौजी भाइयों को पहले बर्थ उपलब्ध कराएं।

यह भी देखें :

पटना जंक्शन व पाटलिपुत्र जंक्शन पर दिखी फौजियों की भीड़

आपको बता दें कि किसी कारणवश उन्हें बर्थ नहीं मिल पा रहा है तो उनके बैठने की व्यवस्था कराएं ताकि वे आराम से देश की सरहद की रक्षा के लिए जाएं। पटना जंक्शन व पाटलिपुत्र स्टेशन से गुजरने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, तेजर राजधानी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस, पंजाब मेल में फौजियों की भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा अर्चना एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों से दिल्ली, पंजाब के विभिन्न शहरों, जम्मू-कश्मीर, गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर क्षेत्रों में, राजस्थान के शहरों के लिए फौजियों का जाना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : CM नीतीश आज पूर्णिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे बड़ी बैठक

Saffrn

Trending News

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img