India Pakistan War : सीमा तनाव पर आज रक्षा मंत्री की हाई लेवल बैठक

नई दिल्ली: सीमा पर जारी तनाव के बीच आज देश की सुरक्षा नीति में बड़ा निर्णय होने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10 बजे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में सीमा पर पाकिस्तान की हालिया हिमाकतों के जवाब में भारत की आगे की रणनीति और सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, बीते दो दिनों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। गुजरात के कच्छ जिले में छह पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मार गिराए गए हैं। वहीं, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के सीमाई इलाकों में भी ड्रोन और रॉकेट से हमले की कोशिशें हुईं, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान के तीन जेएफ-7 और एक एफ-16 फाइटर जेट को भी भारतीय वायुसेना ने गिराया है। इसके बाद पाकिस्तान पर न केवल सैन्य बल्कि कूटनीतिक दबाव भी बढ़ रहा है। अमेरिका तक ने पाकिस्तान पर संयम बरतने का दबाव बनाया है।

रक्षा मंत्री की हाई लेवल बैठक–

राजनाथ सिंह की आज की बैठक में सीमा पर सक्रिय ऑपरेशनल यूनिट्स को और मजबूत करने, एयर डिफेंस को और धार देने और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर अगली जवाबी कार्रवाई की योजना पर चर्चा होगी। बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हालात की जानकारी दी गई थी। गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ और सीआरपीएफ के डीजी के साथ सुरक्षा हालात पर समीक्षा की।

इस बीच पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में हाई अलर्ट जारी है। चंडीगढ़ और जालंधर में ब्लैकआउट किया गया, जबकि हरियाणा में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर सभी को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है।

सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय भी चेतावनी दे चुका है कि भारत सीमाओं की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं करेगा। आज की बैठक में यह तय होना है कि भारत जवाबी कार्रवाई कितनी तीव्रता और किस पैमाने पर करेगा।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...