India vs Ireland, मैदान फतह करने उतरेंगे आज भारतीय रणबाकुंरें

Dublin– भारत और आयरलैंड के बीच आज टी20 का दूसरा मैच मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाना है. दो अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में बारिश ने खलल डाली थी. बावजूद इसके आयरलैंड की टीम भारतीय रणबाकुंरों को रोक नहीं पायी और भारतीय टीम ने 109 रनों की चुनौती को 16 गेंद हाथ में रहते हासिल कर लिया था. भारत के सामने आज चुनौती दूसरे मैच में फतह पाने की है. टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 8.30 बजे  उछाला जाना है.

टी20 मैच का प्रसारण इन चैनलों पर देख सकते हैं

यहां बता दें कि पहले मैच में आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाले भारतीय टीम ने हर मोर्चे पर आयरलैंड पर हावी नजर आयी. भारतीय दर्शक मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स 2, सोनी स्पोर्ट्स 2 एचडी, सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी आदि चैनलों पर देख सकते हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार होगी 

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार भारत- हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...