टोक्यो पैरालंपिक में भारत को मिलेगा एक और गोल्ड मेडल, डीएम सुहास फाइनल में पहुंचे

बैडमिंटन में डीएम सुहास का वर्ल्ड नंबर-1 लुकास मजूर से होगा मुकाबला

प्रमोद भगत भी फाइनल में पहुंचे

टोक्यो : टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतम बुद्ध नगर के डीएम सुहास एल यथिराज का शानदार प्रदर्शन जारी है। एसएल4 वर्ग में उन्होंने फाइनल में स्थान बना लिया है। फाइनल में अब रविवार को उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 लुकास मजूर से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में भारत के तरुण ढिल्लों को मात दी।

38 साल के सुहास ने पुरुष एकल के सेमीफाइल मुकाबले में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 31 मिनट में 21-9, 21-15 से हराया। एसएल3 वर्ग में प्रमोद भगत भी फाइनल में पहुंच गए हैं। यह खिताबी मुकाबला शनिवार को ही भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

अपने ग्रुप में तीन में से दो जीत दर्ज करने के बाद सुहास ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। सुहास को ग्रुप के आखिरी मुकाबले में शुक्रवार को फ्रांस के शीर्ष वरीय लुकास मजूर से 15-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा था।
एसएल वर्ग में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिन्हें खड़े होने में दिक्कत हो या निचले पैर का विकार हो, जबकि एसयू में ऊपरी हिस्से के विकार वाले एथलीट खेलते हैं। सुहास के एक टखने में समस्या है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी के रूप में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है।

प्रमोद भगत के लिए भी मौका

प्रमोद भगत ने भी फाइनल में जगह बना ली है। मेन्स सिंगल्स के एसएल3 क्लास के सेमीफाइनल में प्रमोद भगत ने जापान के डाइसुके फुजिहारा को 21-11, 21-16 से हराया। वर्ल्ड नंबर-1 प्रमोद का फाइनल में सामना ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से होगा।

शुक्रवार को खेले गए बैडमिंटन के अन्य मुकाबलों में मनोज सरकार और तरुण ढिल्लों को हार का सामना करना पड़ा। एसएल4 वर्ग के सेमीफाइनल में मनोज को ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल ने महज 38 मिनट में 21-8, 21-10 से हरा दिया। अब मनोज कांस्य पदक के मुकाबले में डाइसुके फुजिहारा का सामना करेंगे।

वहीं, तरुण ढिल्लों को सेमीफाइनल में फ्रांस के लुकास मजूर के हाथों कड़े मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी। एसएल4 वर्ग के मैच में तरुण को फ्रांसीसी खिलाड़ी ने 63 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 16-21, 21-18 से हरा दिया। अब ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में तरुण का सामना इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से होगा।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...