Indigo Crisis: घरेलू हवाई किराये पर सरकार ने लगाई कैप, अब 7,500 से 18,000 रुपये के बीच तय होगा 

इंडिगो संकट के बीच सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराये पर सीमा तय की। 500 किमी तक किराया 7,500 रुपये और लंबी दूरी पर अधिकतम किराया 18,000 रुपये तय।


Indigo Crisis के बीच घरेलू उड़ानों के किराये पर सरकार ने लगाई सीमा, 18,000 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगी एयरलाइंस

नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ान रद्द होने और देशभर में यात्रियों की परेशानी बढ़ने के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने घरेलू हवाई किराये में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए शनिवार को किराये की नई सीमा लागू कर दी। नागर विमानन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक अब एयरलाइंस यात्रा दूरी के आधार पर 7,500 से 18,000 रुपये से अधिक किराया नहीं ले सकेंगी।


 Key Highlights

  • Indigo एयरलाइंस संकट के बीच हवाई किराये में बढ़ोतरी पर सरकार का नियंत्रण

  • घरेलू उड़ानों के किराये की नई सीमा 7,500 से 18,000 रुपये तय

  • 800 से अधिक Indigo उड़ानें रद्द, हजारों यात्री फंसे

  • सरकार ने एयरलाइन को रिफंड रविवार रात 8 बजे तक पूरा करने का निर्देश

  • यात्रियों का छूटा सामान 48 घंटे में पहुंचाने का आदेश


नया किराया नियम इस प्रकार होगा

दूरीअधिकतम किराया
500 किमी तक₹7,500
500–1,000 किमी₹12,000
1,000–1,500 किमी₹15,000
1,500 किमी से अधिक₹18,000

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नियम चाहे एयरलाइन से टिकट खरीदा जाए या किसी एजेंट/पोर्टल से, हर स्थिति में लागू होगा।

Indigo Crisis: Indigo ने 800 से अधिक उड़ानें रद्द कीं

इंडिगो के संचालन संकट का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। शनिवार को एयरलाइन ने 800 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्री टिकट, लगेज और यात्रा प्लान को लेकर परेशानी में दिखे।

Indigo Crisis:  सरकार का कड़ा निर्देश:

नागर विमानन मंत्रालय ने इंडिगो को आदेश दिया है कि:

  • सभी रद्द उड़ानों के टिकट का रिफंड रविवार रात 8 बजे तक पूरा किया जाए

  • यात्रियों के छूटे सामान को 48 घंटे के भीतर उनके पास पहुंचाया जाए

सरकार ने कहा कि एयरलाइन को अपने ऑपरेशन और यात्रियों की सुविधा दोनों को प्राथमिकता के साथ संभालना होगा।

इंडिगो ने कहा है कि स्थिति सामान्य करने के लिए कर्मचारी और प्रबंधन लगातार काम कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में उड़ान संचालन बेहतर होने की उम्मीद है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img