industrialist ने छठ व्रतियों के बीच किया सूप समेत पूजन सामग्री का वितरण, शामिल हुए कई मंत्री

industrialist

पटना: चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत नहाए खाए के साथ शुरू हो गई है।‌ महापर्व छठ की धूम ऐसी है कि इसमें सभी समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सर्वधर्म सद्भावना की मिसाल पेश करते हुए बादशाह इंडस्ट्री के ओनर जगजीवन सिंह ने भी पटना के चितकोहरा बाजार स्थित पंजाबी कॉलोनी में 2100 सूप द्वारा सहित छठ पूजा में प्रयोग होने वाली सभी सामग्रियों का वितरण छठ व्रतियों के बीच किया। इस मौके पर ग्रामीण कार्य विकास मंत्री अशोक चौधरी सहित नगर विकास मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद रहे।

इस मौके पर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जगजीवन सिंह बादशाह सच्चे स्वयंसेवक हैं। मेरा मानना है कि इस तरह के जितने भी सामाजिक अनुष्ठान होते हैं उनमें वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं । मेरी छठी मैया से यही विनती है कि जगजीवन जी को हमेशा इसी तरह तरक्की दें ताकि वह आगे चलकर भी इस तरह के काम कर सकें।

वही कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीण कार्य विकास मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। छठ पूजा में लोग ढलते हुए सूर्य और उगते हुए सूर्य को हृदय से अर्घ्य देते हैं। बिहार से यह छठ महापर्व पूरी दुनिया चाहे वह लंदन हो या अमेरिका कहीं भी चले जाइए, वहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। वहां रह रहे बिहारी छठ महापर्व को बड़े ही धूमधाम से मानते हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में सूर्य जो साक्षात प्रमाणित देवता हैं उनकी वंदना होती है, जो ऊर्जा और जीवन का संचार का अहम स्रोत है।

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बादशाह इंडस्ट्री के ओनर जगजीवन जी हम लोगों को बड़े प्यार से और बड़े सम्मान से यहां बुलाते हैं। जगजीवन जी की सबसे बड़े खासियत यह है कि वह जो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए होते हैं और उनकी इच्छा होती है कि वह छठ महापर्व करें तो उनकी सहायता में जगजीवन जी हमेशा लगे रहते हैं। वही बादशाह इंडस्ट्री के ओनर जगजीवन जी ने बताया कि वह पिछले 16 सालों से छठ में सूप और दौरे का वितरण करते हैं।‌ उन्होंने कहा कि आज से 16 साल पहले 600 सुप के वितरण से शुरू किया था और आज वह संख्या 2100 पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें-   छठ के दौरान Patna में जिला प्रशासन कर रही है व्यापक तैयारी, घर के छत पर पूजा करने वालों के लिए…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

industrialist industrialist industrialist industrialist industrialist

industrialist

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...