INDvsENG : गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में जलवा, मजबूत स्थिति में भारत

धर्मशाला : भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच का आज दूसरा दिन का खेल समाप्त हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा (103 रन, 162 गेंद, 13 चौके, तीन छक्के) और शुभमन गिल (110 रन, 150 गेंद, 12 चौके, पांच छक्के) के शानदार शतक से भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। आज का खेल खत्म होने तक भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कुलदीप यादव (नाबाद 27 रन, 55 गेंद, दो चौके) और जसप्रीत बुमराह (नाबाद 19 रन, 55 गेंद, दो चौके) मौजूद हैं। पहली पारी के आधार पर भारत की कुल बढ़त 255 रनों की हो गई है।

बता दें कि कल मैच समाप्ति तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए थे। रोहित और गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। अपना पहला मैच खेल रहे देवव्रत पल्लिकल (65 रन, 103 गेंद, 10 चौके, एक छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। वहीं सरफराज खान (56 रन, 60 गेंद, आठ चौके, एक छक्के) ने भी हाफ सेंचुरी बनायी। कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच में अपना 12वां शतक जड़ा जबकि शुभनन गिल ने चौथा शतक लगाया। बता दें कि पांच मैचों की सीरीज में भारत 3-1 से आगे है और सीरीज जीत भी चुकी है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...

Jamshedpur Murder Case: जमशेदपुर में Hotel कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का...

जमशेदपुर के चांडिल में होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। 15 लाख में हत्या की सुपारी दी गयी थी। छह...