दारोगा की पत्नी की दबंगई, छात्र की लात व घुसों से की पिटाई

भागलपुर : भागलपुर शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में चौथी क्लास के छात्र की एक दारोगा की पत्नी ने सीएस सब स्टेशन के पास वैन रोककर गुरुवार को बुरी तरह से पिटाई कर दी। उसका वीडियो भी बनवाया और उससे माफी मंगवाई। पिटाई से उसकी आंख व पेट में चोट आई है। वैन के ड्राइवर को भी महिला ने पीटा। इसके बाद पीड़ित बच्चों के पिता स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। अभिभावक महिला के बेटे का स्कूल से नाम काटने की कार्रवाई की मांग कर रहे थे। स्कूल की ओर से महिला को कॉल किया गया तो वह आने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद चोटिल बच्चे के पिता ने दारोगा महेश कुमार को कॉल किया तो उन्होंने कहा कि मैं पटना में हूं शुक्रवार को आकर मिलूंगा। उन्होंने इस घटना के लिए सॉरी भी कहा। लेकिन बच्चे के पिता इस बात पर अड़े थे कि अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा होता तो आप क्या करते। दारोगा के नंबर पर कॉल करने पर कॉल रीसिव नहीं किया गया।

लात, घुसों एवं मुक्का से मारने के बाद बच्चे को बनाया मुर्गा 

वहीं घटना के दौरान वैन में सवार एक बच्चे ने बताया कि वैन रोककर आंटी ने नाम पूछा तो दूसरे बच्चे ने कहा कि मैंने कुछ नहीं किया है। इसके बाद महिला ने कहा कि तुम मेरे बच्चे को क्यों मारे और वह मुक्का और घुटने से मारने लगी। हाथ में एक मठिया वह पहनी थी, उससे भी मारी। फिर वैन से नीचे उतारकर मुर्गा बनाने के लिए घुटना मोड़कर बिठाया और लात घुसों से उस बच्चे कई बुरी तरह से पिटाई की सॉरी भी बुलवाई। इसका वीडियो भी बनवाई। वहीं बच्चे के पिता ने बताया कि मेरे बेटे व उसके दोस्तों ने दारोगा की पत्नी से पूर्व में कहा था कि आंटी आपका बेटा अपशब्द बोलता है। इसी बात को लेकर वह गुस्से में थी और मौका मिलते ही पिटाई कर दी।

घटना के बाद वैन से जानेवाले बच्चे डरे हुए हैं। उनके अभिभावक भी परेशान हैं कि कैसे अपने बच्चों को स्कूल भेजें। वैन के ड्राइवर ने बताया कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद जब बच्चे वैन में बैठने लगे तो इसी क्रम में धक्का-मुक्की से दारोगा के बेटे को हल्की चोट लग गई। इसके बाद उसने किसी अभिभावक के मोबाइल से अपनी मां को कॉल कर दिया तो वह स्कूटी से वहां आ गई। इसके बाद सीएस सब स्टेशन के पास मेरी गाड़ी के आगे स्कूटी लगा दी और उसके बाद बच्चे की पिटाई की। बच्चे को बचाने में मुझे भी चोट लगी है इस दौरान महिला ने ऑटो चालक की भी जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े : दूसरी सोमवारी को लेकर लाखों शिव भक्तों ने अजगैबीनाथ मंदिर में किया को किया जलाभिषेक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...