Advertisement
Advertisement

रांची मेन रोड हिंसा मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश

रांचीः 10 जून 2022 को राजधानी रांची के मेन रोड में हुए हिंसा की जांच के लिए दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच ने मामले में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. हिंसा के दौरान हुए दो लोगों की मौत पर भी हस्तक्षेप दाखिल किया गया है. जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने ही भीड़ पर गोली चलाई थी. जिससे दो युवकों की मृत्यु हुई थी. हाईकोर्ट ने मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ेंः Crime : पति की हत्या के जुर्म में पत्नी को उम्रकैद

पिछली सुनवाई के दौरान राज्य के डीजीपी, गृह सचिव और रांची के एसएसपी कोर्ट में सशरीर हाजिर हुए थे. अदालत ने उनसे पूरे मामले में अब तक हुई जांच की स्टेट्स रिपोर्ट एफीडेविट के माध्यम से कोर्ट को देने का निर्देश दिया था. प्रार्थी पंकज यादव ने पूरी हिंसा की जांच एनआईए और सीबीआई से कराने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी.

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर