अंतर जिला हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, 8 युवक गिरफ्तार

जमुई : पुलिस टीम निकले अपराधियों को गिरफ्तार करने लेकिन अंतर जिला हथियार तस्कर हत्थे चढ़े। मामला बीते तीन जनवरी की है। पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय त्रिपुरारी सिंह घाट पर कुछ अपराधकर्मी किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन कर चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई। कुछ अपराधी भागने में सफल रहे लेकिन तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। जब इनसे पूछताछ शुरू हुई और इन सबों का मोबाइल खंगाला गया तो पुलिस अधिकारी हैरान ही गए।

इन अपराधियो द्वारा मोबाइल के माध्यम से हथियारों का फोटो शेयर कर ग्राहक तलाश किया जा रहा था। जब इनसे शख्ती से पूछताछ की गई तो एक-एक कर आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया। जब पूछताछ का क्रम आगे बढ़ा तो इस गिरोह का तार शेखपुरा, लखीसराय और मुंगेर के साथ अन्य जिलों से जुड़ा मिला। पुलिस ने अन्य जिला पुलिस को सूचना उपलब्ध करा दिया है और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया गया है।

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...