इंटर की छात्रा ने घर में फांसी लगा कर की खुदकुशी, परिजनों में कोहराम…

भागलपुर: भागलपुर में इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने अपने ही घर में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन में जुट गई है। घटना भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग़ मोहल्ले की है जहां एक छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मृतिका की मां ने बताया कि वह सब्जी बेचने के लिए चली गई थी और उसकी भाभी अपने कमरे थी। इसी दौरान छात्रा ने अपने कमरे में इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें – नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने को जनता है तैयार, अररिया में JDU महसचिव ने कहा…

किसी काम से जब मृतिका की भाभी उस कमरे में गई तो उसने पंखे से लटका देखा। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये और शव को उतार कर सदर अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच कर शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। फ़िलहाल छात्रा ने ख़ुदकुशी क्यों की इस बात का पता नहीं चल सका है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब IO जब्त करेंगे अपराधियों की अवैध संपत्ति, DGP ने कहा 20-25 वर्ष पहले होती थी…’

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि