इंटर के छात्र की हत्या : शव को बांसबारी में लटकाया

बेगूसराय : बेगूसराय में इंटर के छात्र का शव बांसवारी में लटके अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों का आरोप है कि गांव के दबंगों ने छात्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है. पूरी घटना बरौनी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चांद गांव की है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही त्रिवेणी सिंह के परिजनों के द्वारा अपने खेत में मिट्टी कटाई की गई थी, उनको शक था कि छात्र सुमंत कुमार पासवान ने कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह को खेत में मिट्टी कटाई की सूचना दी थी. इसी से नाराज होकर त्रिवेणी सिंह और उनके परिजनों ने कल शाम छात्र के साथ मारपीट की थी और उन्हीं के द्वारा हत्या कर शव को बॉस के पेड़ से लटकाया गया है. मृतक की मां ने कहा कि मिट्टी कटाई की सूचना उनके पुत्र के द्वारा नहीं दिया गया था. मंगलवार को भी वह इंटर की प्रायोगिक परीक्षा देकर लौटा था और मंगलवार की शाम में मारपीट की गई थी रात में वह सोया था, और बुधवार की सुबह उसका शव बांस से लटका मिला है. त्रिवेणी सिंह और उनके परिजनों के द्वारा ही उसके पुत्र की हत्या कर शव को टांगा गया है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : सुमित

रुपेश पांडे के हत्या के विरोध में रामगढ़ बंद

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...