Sahibganj:- साहिबंगज पुलिस ने फरक्का ललमटिया संचार लाइन से तार के चोरी के आरोप में सलामत शेख, उम्र-23 वर्ष, साकिम-जोरपोखरिया,थाना-फरक्का, जिला- मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल, जलालुद्दीन शेख उर्फ बप्पा उम्र- 24 वर्ष, साकिम- पूर्वी चांदपुर जलालपुर, थाना- कालियाचक, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. आरोपियों के पास से चोरी के समान के साथ ही एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप भी बरामद किया गया है.
यहां बता दें कि प्रभु रंजन, प्रबंधक संचार अनुमंडल ललमटिया द्वारा इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी. प्रबंधक संचार अनुमंडल की लिखित शिकायत पर बरहरवा कांड संख्या- 217/21 अंकित किया गया था.
बाद में तार चोरी कांड का उद्भेदन के लिए प्रदीप उरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. गठित टीम ने तकनीकी एवं पेशेवर तरीके से कांड का अनुसंधान करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया.
काट दिया गया बिजली का कनेक्शन, कैंडल लाइट में योगा कर रही महिलांए

















