IPS आलोक राज ने कहा- मैं सरकार का आभारी हूं, मुझे कुछ दिनों के लिए बनाया DGP

पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक राज ने थोड़ी देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का मैं आभारी हूं कि मुझे डीजीपी बनाया गया। आलोक राज ने कहा कि मैं 105 दिनों तक ही डीजीपी रहा, मैं आम जनता का डीजीपी रहा। इस अवधि में तीन कुख्यात अपराधी मारे गए, चार घायल हुए और कई गिरफ्तार हुए।

डीजीपी आलोक राज ने आगे कहा कि सारण में एक हत्याकांड में 13/अभियुक्तों को 50 दिन में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। यह देश भर में नजीर बना। पुलिस कल्याण के लिए भी मेरे कार्यकाल में बहुत कुछ किया गया। मैं सभी अधीनस्थों को बहुत बधाई और शुभकामना देता हूं। मुख्य सचिव, गृह सचिव और मीडिया को बधाई देता हूं। आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को डीजीपी बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई। कम समय डीजीपी बने रहने पर कहा कि यह राज्य सरकार का फैसला है, मेरा इस पर बोलना सही नहीं है।

यह भी पढ़े : नए DGP आज करेंगे पदभार ग्रहण

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...