Irfan Ansari का बड़ा बयान, सब आंधी फेल है, भाजपा का बोरिया-बिस्तर पैक होना तय है

Jamtara : भाजपा का काम है संकल्प लेना, वादा करना और लोगों को गुमराह करना। आने वाले दिनों में इस राज्य से भाजपा का सफाया तय है। लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया गया था वह कहां चला गया। इसलिए भाजपा को आत्ममंथन एवं आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। यह कहना है जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी (Irfan Ansari) का।

ये भी पढ़ें- नशे के जाल में फंसता Gumla, रोक पाने में नाकाम प्रशासन, आगे होगा क्या…

सोमवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुपायडीह पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक इरफान अंसारी ने मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी आंधी आ जाए झारखंड में राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का सुनामी चल रहा है। इसमें सब आंधी फेल है और भाजपा का बोरिया-बिस्तर पैक होना तय है।

Irfan Ansari : राज्य सरकार अब महिलाओं को ₹1000 रुपए प्रतिमाह देगी

आगे उन्होंने कहा कि सबसे बेहतर कमाल किया है मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने। उन्होंने 25 से 49 वर्ष आयु की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह ₹1000 रुपए राशि देने की बात कही है, जिससे महिलाओं में काफी उत्साह है। बता दें कि सोमवार को जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत सुपायडीह पंचायत में विधायक इरफान अंसारी ने स्वस्थ्य उपकेंद्र निर्माण की आधारशिला रखी।

ये भी पढ़ें- Breaking : Garwha में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या…

इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। विधायक का पंचायत प्रतिनिधियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और नारियल फोड़ कर शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। लगभग 41 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों से किया विचार-विमर्श

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज चार देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव...

बजरंगबली फ्यूल कोक प्लांट में कार्यरत कर्मी की मौत पर हंगामा,...

Dhanbad: धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगबली कोक प्लांट में अहले सुबह गार्ड जोहान सोरेन की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीण शव...

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं व गणमान्य व्यक्तियों...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पांच देशरत्न मार्ग में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और उनका...

लोकसभा में PM ने कहा- देश के लिए ऐतिहासिक पल, ‘परिसीमन...

दिल्ली : संसद का विशेष सत्र आज गुरुवार से शुरू हो गया। बिल पेश होते सदन में हंगामा मच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के एचएएसपी यूनिट स्थित ओएचसी (Occupational Health Centre) में दिनांक 15 अप्रैल 2026, बुधवार रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img