Advertisment

गरज के साथ झमाझम हुई बारिश, खुशगवार हुआ मौसम

पश्चिमी चंपारण : बिहार के पश्चिमी चंपारण में लगातार रिकॉर्ड तोड़ और सुलगती गर्मी से बेहाल लोगों को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह ठंढी राहत देते हुए खुशगवार हो गया। सुबह के 10 बजे होंगे आसमान में काले घुमड़ते बादल और शरीर को स्पर्श करती ठंढी पवन के झोंकें लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।देखते-देखते गरज के साथ झमाझम बारिश ने लोगों के लिए राहत लाई। क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी घरों से निकल बारिश में नहाने का लुफ्त उठाया।

उधर, किसानों के लिए यह बारिश अमृत के समान साबित हो रही है। किसान मुनेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि यह बारिश आम, लीची, गन्ना और मसूरी जैसे फसलों के लिए फायदेमंद है। साथ ही खाली पड़े खेतों की जुताई के लिए भी उपयुक्त है। पश्चिम चंपारण में खूब बारिश हुई। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में बाकी के दिन भर बारिश होते रही, जिससे भयंकर पड़ रही गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़े : जुआ खेलने के आरोप में नेपाल के बुटवल से 13 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...