जाप कार्यकर्ताओं का ट्रेन रोको प्रदर्शन, हावड़ा-कालका मेल को रोकने की कोशिश

कैमूर: जाप कार्यकर्ताओं ने बिहार के भभूआ रोड स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई. ये लोग फसलों पर एमएसपी गारंटी और किसानों को खाद-बीज की आपूर्ति की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही जाप वार्ड सचिव को स्थाई नौकरी में बदलने और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने भभुआ रोड स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर हावड़ा कालका मेल को कुछ देर तक रोक दिया. हालांकि स्टेशन पर जल्द ही हालात सामान्य हो गया और गाड़ियों की आवाजाही जारी है.

जाप के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि किसान खाद की किल्लत को लेकर दर-दर भटक रहे हैं लेकिन सरकार को किसानों का दुख दर्द नहीं समझ रही है. वार्ड सचिवों को लेकर भी उन्होने नीतीश सरकार पर हमला बोला. पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार ने सभी सचिवों को दो साल तक नौकरी पर रखने के बाद अब उन्हें कह रहे हैं कि हमारे यहां जगह नही है अब हम किसी और को बहाल करेंगे.

रिपोर्ट : देवव्रत

सेशन लेट होने के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन,आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...