मुजफ्फरपुर : जाप (जन अधिकार पार्टी) सुप्रीमो पप्पू यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे. उन्होंने शहर में हो रही हत्या और घटना के लिए हॉस्टल के क्रियाकलाप पर सवाल उठाया. बता दें कि बीते दिनों शहर में दो छात्र के गुटो में हुई मारपीट के बाद गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया था. घायल छात्र के परिजनों से मिलने पप्पू यादव पहुंचे. पप्पू यादव ने कहा कि शहर का हॉस्टल शराब माफियाओं और अपराध करने वालों का गढ़ बन चुका है. अपनी वर्चस्वता को लेकर लगातार गैंगवार होते रहते हैं, जो ठीक नहीं है. छात्र यासिर अराफात की हत्या को लेकर समाज को भी जिम्मेदार ठहराया. जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि अपराधी और माफियाओं को समाज अपना आदर्श मानती है, जिसके कारण घटनाओं को रोक लगाये जाने को लेकर सामाजिक न्याय और जिम्मेदारी कम होती जा रही है.
बता दें कि पांच दिन पहले जीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक के निकट शुक्रवार की शाम स्नातक के छात्र माड़ीपुर मदरसा रोड के मो.यासिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोलीबारी में उसका दोस्त माड़ीपुर का नौंवी का छात्र रेहान घायल हो गया. उसे गर्दन में गोली लगी है. गंभीर स्थिति में बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सकों ने आपरेशन कर गोली निकाल दी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
रिपोर्ट : विशाल
मुजफ्फरपुर में निकली बाबा की पालकी, हर हर महादेव से गूंजा बाबा नगरी
मुजफ्फरपुर : जीवन की राह हो गई कठिन, अब कैसे कटेगी अंधेरी जिंदगी, पढ़िये कहानी… मरीजों की जुबानी

















