जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा राज्य का दर्जा, अभी तक ट्रेलर था : पीएम मोदी

डिजीटल डेस्क। होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कश्मीर घाटी में 19 अप्रैल को जिस उधमपुर सीट से मतदान होना है और जहां से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह प्रत्याशी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वहीं अहम चुनावी रैली की। उन्होंने तमाम प्रतिपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने घाटी के लिए अभी तक जो भी कुछ किया है, वह ट्रेलर था। वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। आप अपने सपनों को अपने विधायकों, अपने मंत्रियों के साथ साझा कर सकेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 की दीवार को उन्होंने गिरा दिया है। इतना ही नहीं उसके मलबे को भी जमीन में गाड़ दिया है। मोदी की गारंटी पूरा होने की गारंटी है। उन्होंने 370 को लेकर कांग्रेस को चुनौती भी दी। कहा कि 370 को लेकर लोगों को भ्रमित किया गया था। अब यह भ्रम टूट गया है। अब यहां स्कूल जलाए नहीं जाते बल्कि स्कूलों को सजाया जाता है। अब यहां एम्स, आईआईटी और आईआईएम बन रहे हैं। अब आधुनिक सुरंगें, आधुनिक चौड़ी सड़कें और अद्भुत रेल यात्राएं यहां की नियति बनी हैं। जम्मू हो या कश्मीर, अब पर्यटक और श्रद्धालु रिकॉर्ड संख्या में यहां आने लगे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी और सीमा पार से गोलीबारी इस बार दशकों के बाद यहां के चुनाव का मुद्दा नहीं हैं। इस बार चुनाव बिना किसी डर के हो रहे हैं। आगामी आम चुनाव सिर्फ एक संसद सदस्य को चुनने के लिए नहीं है बल्कि देश में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए है। जब सरकार मजबूत होती है तो वह चुनौतियों को चुनौती देकर पूरा करती है।

पीएम ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर भारत और स्टार्टअप के लिए जाना जाएगा। इस संकल्प को लेकर जम्मू कश्मीर को आगे बढ़ाना है। पिछले दशक में जम्मू और कश्मीर पूरी तरह से बदल गया है क्योंकि सड़क, बिजली, पानी, यात्रा और प्रवासन सभी उपलब्ध हैं। बीते 10 वर्षों में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस दी है। अब आने वाले पांच वर्षों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

प्रधानमंत्री ने लगे हाथ राम मंदिर का भी अपने संबोधन में उल्लेख करते हुए कांग्रेस को घेरा। कहा कि कांग्रेस राम मंदिर से नफरत करती है। वह कहती है कि राम मंदिर बीजेपी के लिए चुनावी मुद्दा है। राम मंदिर कभी चुनाव का मुद्दा नहीं था। बारिश में राम लल्ला का टैंट टपकता रहता था। राम लल्ला के भक्त अदालतों के चक्कर काटते रहते थे। यह करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट थी जो राम लल्ला में विश्ववास रखते हैं। लोग तीन बातें कभी भूल नहीं सकते। 500 वर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है। अदालत के निर्णय से यह काम हुआ है। यह भव्य राम मंदिर सरकारी खजाने से नहीं। देश के नागरिकों के दान से बना है।

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img