JAMSHEDPUR : भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ यात्रा

पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से विकास तीर्थ यात्रा निकाला गया.

यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार के उपलब्धियों को आमजनों के बीच प्रदर्शित किया गया.

यात्रा में शामिल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के आठ साल जन आकांक्षाओं को पूरा

करने वाले रहे हैं.

इन आठ वर्षों में मोदी सरकार का सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प दिखाई दिया है.

उन्होंने कहा कि इस आठ सालों में सरकार ने जन उत्थान के लिए दर्जनों योजनाओं को लागू किया है.

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को परिलक्षित करते हुए मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सबसे बड़ा परिवर्तन लाया.

कोविड महामारी के दौरान जब देश में इसके उपचार और जांच तक की सुविधा नहीं थी

इसे पढ़े – Jamshedpur : लोगों से करोड़ों का ठगी करने वाला गिरफ्तार

तब केंद्र की मोदी सरकार के मार्गदर्शन में भारत ने कोरोना की वैक्सीन बनाई और भारतवासियों को सुरक्षित किया.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विकास और सुशासन की यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी।

शुक्रवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित विकास तीर्थ यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,

सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल

हुए. कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई.

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...