Advertisment

CHAPRA में मतदान के बाद गोलीबारी मामले में जदयू ने राजद पर…

पटना: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान छपरा में बूथ पर झड़प और मतदान के अगले दिन गोलीबारी की घटना पर जदयू ने राजद पर उपद्रव का आरोप लगाया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इतिहास गवाह है कि लालू जी का परिवार जब जब चुनाव लड़ा है तो सामाजिक उपद्रव होता रहा है।

उच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में लालू जी जब स्वयं चुनाव लड़ रहे थे तो चुनाव रद्द हुआ था और राजीव प्रताप रूडी उसके बाद चुनाव जीते थे। चुनाव आयोग को इस सवाल पर दृष्टिगत रहना चाहिए कि चुनाव के पहले दूसरे जिले के निवासी उस जिले में प्रवास नहीं कर सकते हैं लेकिन फुटेज में रोहिणी आचार्य के साथ भोला यादव जो कि दरभंगा के रहने वाले हैं वह भी दिख रहे हैं।

नीरज कुमार ने आगे कहा कि लालू जी के पुरे परिवार के मोबाइल की जाँच की जाए ताकि पता चले कि उन्माद फ़ैलाने में उनका हाथ है या नहीं। नीरज कुमार ने छपरा के स्थानीय लोगों से अपील की कि आप धैर्य और संयम बनाए रखें प्रशासन अपना काम करेगी। आप शांति बनाए रखें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

‘जनता कर रही है इंसाफ, BJP हो रही है साफ’, तेजस्वी ने कहा…

CHAPRA CHAPRA CHAPRA

CHAPRA

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...