बिहार: कांग्रेस के पत्र का जदयू ने दिया ये जवाब

देश को सशक्त विपक्ष की जरूरत- ललन सिंह

पटना : भारत जोड़ो यात्रा के समापन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेडीयू को एक पत्र लिखा था, इसके जवाब में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि पहले से निर्धारित कार्यक्रम की वजह से हम इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल नहीं हो पाउँगा.

कांग्रेस : भारत जोड़ो यात्रा से आगामी लोकसभा चुनाव में रणनीति बनाने में मिलेगी मदद

ललन सिंह ने यह भी कहा है कि आज देश को एक सशक्त विपक्ष की जरूरत है और इसमें कांग्रेस भूमिका भी निभा सकता है. ललन सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर इस यात्रा से लोगों की आकांक्षाएं और उनकी समस्या को जानने का मौका मिला है. हम महसूस करते हैं कि इस यात्रा से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक निश्चित तौर पर रणनीति बनाने में मदद मिलेगी.

आज से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत

भारत जोड़ो यात्रा अब अपने समापन की ओर है. इस बीच कांग्रेस आज यानी 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ शुरू कर रही है. यात्रा के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे. इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इस यात्रा के काफी मायने निकाले जा रहे हैं.

rahul gandhi 22Scope News

जानकारी के मुताबिक तीन महीने के इस चुनावी अभियान में कांग्रेस 10 लाख मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी और 2.5 लाख ग्राम पंचायतें, 6 लाख गांवों और हर राज्य में जाएगी. इस डोर टू डोर कैंपेन में कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस राहुल गांधी का चिट्टी पहुंचाएंगे.

कांग्रेस : राहुल की चिट्ठी में यह होगा संदेश

एआईसीसी मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा, 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के समापन का मतलब यह नहीं है कि काम खत्म हो गया है. यात्रा पहला चरण खत्म हो जाएगा, लेकिन उसके बाद भी यात्रा का मकसद जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हाथ से जोड़ो हाथ अभियान के तहत देश के छह लाख गांवों में राहुल गांधी का संदेश और कांग्रेस पार्टी का संदेश लेकर जाएंगे. खेड़ा ने कहा, राहुल गांधी के पत्र और कांग्रेस की चार्जशीट में वह सार है, जो लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बताया था.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bihar Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट CM सम्राट...

Bihar Flood Alert, पटना: बिहार में गंगा, गंडक और सोन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने निगरानी तेज कर दी है।...

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...