झारखंड बार काउंसिल चुनाव की घोषणा जल्द, 15 दिनों में मतदान तिथि घोषित

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 15 दिनों के भीतर चुनाव तिथि की घोषणा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से एक कमेटी का गठन किया गया है। झारखंड बार काउंसिल की कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी और अध्यक्ष को मतदान की तिथि की घोषणा करने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

गौरतलब है कि झारखंड बार काउंसिल का कार्यकाल 28 जुलाई 2023 को समाप्त हो चुका था, जिसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पहले छह माह और फिर एक साल के लिए कार्यकाल का विस्तार किया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यह स्पष्ट किया था कि इस अवधि के दौरान वकीलों के सत्यापन का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि चुनाव में भाग लेने वाले वकील सत्यापित हो सकें। अब, और कोई विस्तार नहीं किया जाएगा और केवल वही वकील मतदान का अधिकार प्राप्त करेंगे जिनका सत्यापन पूर्ण हो चुका है।

काउंसिल की कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि सभी जिलों के संबंधित बार संघों को वोटर लिस्ट भेजी जाएगी, जिससे चुनाव की प्रक्रिया में कोई भी बाधा न आए।

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...