स्टेट बार काउंसिल के मॉडल नियमावली में संशोधन के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Ranchi-झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के मॉडल नियमावली में संशोधन के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) और स्टेट बार काउंसिल से जवाब की मांग की है. मामले में अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी.

यहां बता दें कि यह याचिका झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी धीरज कुमार की ओर से दाखिल की गई है. याचिका में स्टेट बार काउंसिल ने मॉडल नियमावली में संशोधन कर राज्य के सभी एसोसिएशन के खातों का ऑडिट उनकी ओर से भेजी गई टीम द्वारा करवाये जाने की बात कही गई है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से इस संशोधन को पूरी तरह से असंवैधानिक बताया गया और पहले की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई. इस पर अदालत ने बीसीआइ और झारखंड स्टेट बार काउंसिल से जवाब मांगा है.

Next

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...