Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। गोमिया विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार योगेंद्र प्रसाद ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने जेएलकेएम उम्मीदवार पूजा कुमार को 36093 वोटों से हराया।
Jharkhand Election Result: गोमिया विधानसभा सीट
गोमिया विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ। यहां मुख्य रूप से इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार योगेंद्र प्रसाद और जेएलकेएम उम्मीदवार पूजा कुमार के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू से लंबोदर महतो ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेएमएम उम्मीदवार बबीता देवी को हराया था। इस बार एक बार फिर दोनों चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।


















