रांची : झारखंड हाई कोर्ट को चार नए जज मिले हैं. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम की ओर से भेजे गए पांच नामों में से चार नामों पर मुहर लगी है. राष्ट्रपति भवन से चारों नामों पर मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय विभाग की ओर से नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई. सभी चार जज न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं. जिन चार लोगों के नाम को मंजूरी प्रदान की गई है उनमें हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल गौतम कुमार चौधरी, रांची के प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ और राज्य के विधि सचिव संजय प्रसाद शामिल हैं. हाई कोर्ट में फिलहाल चीफ जस्टिस समेत 15 जज हैं. नए जजों की नियुक्ति के बाद जजों की कुल संख्या 19 हो जाएगी. जबकि कुल स्वीकृत पद 25 हैं.
रिपोर्ट : प्रोजेश


















