Advertisment

Jharkhand Weather Today : अगले दो दिन सावधान! झारखंड के आसमान से बरस सकती है आफत…

Jharkhand Weather Today

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तरी झारखंड के आठ जिलों-देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Monsoon Session : विधानसभा के मानसून सत्र में आज पेश होगा 4 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट 

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों, चतरा और हजारीबाग में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका है।

Jharkhand Weather Today : रांची में अब तक 993.8 मिमी बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश धनबाद में 96 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि पुटकी में 92.2 मिमी, नवाडीह में 80.8 मिमी और चंदनक्यारी में 52.4 मिमी वर्षा हुई। मानसून सीजन में अब तक राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है। 17 जून से 3 अगस्त तक झारखंड में कुल 780.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 517 मिमी होती है। यह सामान्य से 49 प्रतिशत ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पुलिस के साथ धक्का मुक्की, पिस्टल छीनने का प्रयास, आरोपी सलाखों के पीछे… 

वहीं, रांची में अब तक 993.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 87 फीसदी अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रांची में अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Palamu : डायन कहकर उगला जहर, सगे भाइयों में खूनी संघर्ष-6 लोग लहूलुहान… 

Gumla के लाल ने कर दिया कमाल: 8वीं के आदिवासी छात्र का इंडिया U-16 क्रिकेट टीम में चयन 

Giridih Accident : खेत जा रही महिलाओं को टैंकर ने कुचला, एक की दर्दनाक मौत तीन घायल… 

Bokaro : पुलिस के साथ धक्का मुक्की, पिस्टल छीनने का प्रयास, आरोपी सलाखों के पीछे… 

Chaibasa : नक्सली हमले से दहला झारखंड-उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र, रेल ट्रैक उड़ाया-एक की मौत, एक घायल… 

Ranchi Crime : झारखंड में 2.99 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, जमशेदपुर से आरोपी गिरफ्तार… 

Breaking : मंत्री रामदास सोरेन के हालात जानने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, संजय यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो मौजूद 

 

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...