Jharkhand Politics : बीजेपी और जेएमएम में घमासान, मंईयां सम्मान योजना सिर्फ राजनीति नहीं अर्थशास्त्र भी…

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की चर्चा हर ओर है। सरकार में इंडिया गठबंधन की वापसी में मंईयां सम्मान योजना एक अहम कड़ी साबित हुई है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी सत्ता पक्ष पर मंईयां सम्मान योजना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाती रही है। जिस पर जवाब देते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा कि मंईयां सम्मान राजनीति भी है और अर्थशास्त्र भी। क्योंकि लोग यह कह रहे हैं कि अबुआ सरकार जेब भी भर रही है पेट भी।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : “हमीन पानी छांक-छांक पीयो हियय” हरदिया के आदिवासियों का दर्द… 

Jharkhand Politics : ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगी मंईयां सम्मान योजना-बीजेपी

राजनीति और अर्थशास्त्र के मामले पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इसे सिर्फ आईवॉश बताया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ राजनीति और अर्थशास्त्री क्यों देख रही है इसका मैथमेटिकल एंगल भी है। क्योंकि वित्तीय वर्ष 2025 और 26 में मंईयां सम्मान योजना के लिए जितनी राशि का प्रावधान किया गया है और जो कैलकुलेशन निकल रहे हैं उसके मुताबिक यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगी।

ये भी पढे़ं- Ranchi Breaking : फिर से धुर्वा डैम में मिला अज्ञात व्यक्ति का तैरता हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस… 

हमें राजनीति भी आती है अर्थशास्त्र भी और मैथमेटिक्स में ज्यादा आगे-जेएमएम

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी को चिंता न करने की नसीहत देते हुए कहा कि हमें राजनीति भी आती है अर्थशास्त्र भी और मैथमेटिक्स में तो हम उनसे भी ज्यादा आगे है क्योंकि उसी के तहत तो हमने यह जानकारी इकट्ठा की है कि एक लाख 36 हजार करोड़ का जो बकाया है वह केंद्र हमें नहीं दे रही।

रही बात आंकड़ों की तो 1 साल के लिए बजट में यह प्रावधान किए गए हैं और हमें लगेगा कि और पैसों की जरूरत है तो हम अनुपूरक बजट लाकर राशि ले लेंगे लेकिन मैय्याओं के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी।

कुंदन कुमार की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

बिहार कैबिनेट की आज नहीं होगी बैठक, कल दिल्ली जाएंगे CM...

पटना : बिहार में 20 साल से ज्यादा वक्त तक सीएम रहे नीतीश कुमार कैबिनेट की आखिरी बैठक का इंतजार बढ़ गया। आज नीतीश...

मुख्यमंत्री ने 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रदान किया नियुक्ति...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस...

लेवा गांव में भीषण आग, 3 घर जलकर राख, गरीब मजदूर...

खगड़िया : खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के सर्किल संख्या-1 स्थित पकरैल पंचायत के लेवा गांव (वार्ड संख्या-15) में अचानक लगी आग में तीन...

CA Final Exam Update 2026: अब साल में 2 बार होगी...

 ICAI ने CA Final परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया, अब मई और नवंबर में साल में दो बार होगी परीक्षा, जनवरी सत्र समाप्त।CA Final...

Jharkhand Teacher Exam Case: हाईकोर्ट ने गठित किया वन मैन आयोग,...

झारखंड हाईकोर्ट ने 2016 शिक्षक नियुक्ति विवाद में रिटायर्ड जस्टिस गौतम चौधरी की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया, 3 महीने में रिपोर्ट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img