Jharkhand Politics : दीपक प्रकाश ने चंपई सरकार को लेकर ये क्या बोल दिया…

Jharkhand Politics : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के द्वारा 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिलने पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर विश्वास व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : होटल में अवैध तरीके से परोसी जा रही थी शराब, SOG ने मारा छापा तो हो गया हंगामा, दो गिरफ्तार 

प्रकाश ने कहा कि राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता ने साफ संदेश दिया है कि वर्तमान इंडी गठबंधन की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण,अराजकता, महिलाओं पर हो रही अत्याचार, बेरोजगारी तथा राज्य की गिरती कानून व्यवस्था से जनता असंतुष्ट है और इस सरकार को हटाने की ठान चुकी है।

चम्पई सोरेन 20,285 मतों से पिछड़ गये

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार में 48 विधायक शामिल है फिर भी ये विधायक और मंत्री अपने विधानसभा में अपने उम्मीदवार को बढ़त नहीं दिला सके। राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन स्वयं अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला से भाजपा के प्रत्याशी से 20,285 मतों से पिछड़ गये।

ये भी पढ़ें- Jharia : सीनियर छात्राएं जूनियर के साथ करती थी गलत हरकत, फिर छात्रा ने कर दी… 

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपने विधानसभा गढ़वा से 57,662 मतों से मंत्री बादल पत्रलेख 44,434 मतों से,मंत्री बन्ना गुप्ता 55,698 मतों से तथा मुख्यमंत्री के अनुज और शिबू सोरेन के पुत्र दुमका के विधायक बसंत सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र में 10,435 मतों से भाजपा के उम्मीदवारों से पिछड़ गये। ये मंत्री और विधायक सिर्फ बड़े-बड़े डिंग हांकते है।

जनता का विश्वास और भरोसा अभी भी भाजपा पर है

प्रकाश ने कहा कि अगर हम इस चुनाव में भाजपा द्वारा बनायी गयी बढ़त का विश्लेषण करें तो यह साफ पता चलता है कि राज्य की जनता का विश्वास और भरोसा अभी भी भाजपा पर है। अतः राज्य की जनता ने गठबंधन सरकार की नाक में नकेल कसकर साफ सन्देश दिया है कि इंडी गठबंधन को अब सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इन्हें तत्काल इस्तीफा देकर जनता की दरबार में जाना चाहिये जहां राज्य की जनता इन्हें सबक सिखाकर खाली हाथ वापस भेजेगी।

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Politics Jharkhand Politics Jharkhand Politics

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...