Dhanbad : होटल में अवैध तरीके से परोसी जा रही थी शराब, SOG ने मारा छापा तो हो गया हंगामा, दो गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद के सरायढेला थाना इलाके के एक होटल में अवैध तरीके से ग्राहकों को शराब परोसने की सूचना पर धनबाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बलियापुर रोड स्थित होटल विश्वास में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ज़ब्त किया है। मौके से एक स्कूटी को भी बरामद किया गया है जिसमें शराब छुपा कर रखी गई थी। वहीं दो लोगों को पकड़ कर सरायढेला थाने को सुपुर्द किया गया है।

ये भी पढ़ें- Jharia : सीनियर छात्राएं जूनियर के साथ करती थी गलत हरकत, फिर छात्रा ने कर दी… 

Dhanbad : बिना लाइसेंस के होटलों में शराब परोसी जा रही है

धनबाद जिले में कई ऐसे भी इलाके हैं जहां पर अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के होटलों में शराब ग्राहकों को दिया जा रहा है। यही कारण है कि ये होटल बिना लाइसेंस के ही अघोषित बार का रुप ले चुके हैं और यही कारण है कि यहां आए दिन छापेमारी की जाती है।

अलग-अलग ब्रांड की 26 बोतल शराब व 36 बोतल बियर बरामद किया गया

इससे पूर्व छापेमारी में एसआईटी की टीम को होटल से करीब 26 बोतल अलग-अलग ब्रांड की शराब की बॉटल एवं 36 बोतल केन बीयर बरामद किया गया। एक स्कूटी जिसकी डिक्की में शराब छुपा कर रखी हुई थी, उसे कब्जे में लिया गया। अचानक हुई छापामारी से भगदड़ मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे वहीं कुछ स्थानीय युवक जमा हो गए और SOG की टीम से भिड़ गए और संचालक को भगा दिया।

गोल min min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi : हटिया स्टेशन से 15 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार… 

जिसके बाद हंगामा बढ़ने लगा। यह देखकर एसआईटी की टीम ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही अभ होटल के संचालक मुकेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

dhanbad dhanbad 

Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम,...

 Bihar Museum Ranking 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष...

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...