Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह की तैयारियों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण…

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल झारखंड को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाना है। के रवि कुमार ने आज आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के क्रम में उक्त बातें कहीं।

ीग67 min 22Scope News

Ranchi : अन्य जिलों से आने वाले बीएलओ के आवागमन एवं आवासन की व्यवस्था का दिया निदेश

के. रवि कुमार ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अन्य जिलों के उपायुक्त, पदाधिकारी एवं बीएलओ भी सम्मिलित होंगे। निर्वाचन में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना है। उनके आने जाने एवं ठहरने की व्यवस्था को पूर्ण कर लिया जाए। कार्यक्रम में कॉलेज एवं एनएसएस के बच्चे, नए मतदाता, वृद्धि मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता आदि भी सम्मिलित होंगे उन सब के लिए पेयजल, शौचालय एवं भोजन आदि की व्यवस्था का पदाधिकारी विशेष ध्यान रखें।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों के पेयजल, शौचालय एवं भोजन आदि की व्यवस्था विशेष ध्यान रखें पदाधिकारी-के. रवि कुमार

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम में लोगों को निर्वाचन के दौरान हुए कार्यों एवं बीएलओ के प्रयासों से अवगत कराने के उद्देश्य से वीडियो, बैनर आदि का डिस्प्ले किया जाए साथ ही सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं बीएलओ के स्वागत की भी व्यवस्था की जाए।

इस अवसर पर रांची जिले के उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, रांची जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित रांची यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

रांची से मदन सिंह की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...