Jharkhand School Time Table: झारखंड में 13 मई से पूर्व निर्धारित समय पर खुलेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

Jharkhand School Time Table: झारखंड में मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं इस राहत के बीच अब झारखंड में निजी और सरकारी स्कूल के संचालन को लेकर झारखंड सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार, 13 मई से प्रदेश के सभी स्कूल की सभी कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। बता दें कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी को लेकर स्कूल के टाइम टेबल में बदलाव किया गया था।

गोल 7 22Scope News

Jharkhand School Time Table

प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर बताया है कि, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड, रांची के आदेश ज्ञापांक-58/स.को. दिनांक-29.04.2024 द्वारा राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 08 तक की कक्षाएं अगले आदेश तक के लिए स्थगित तथा कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित करने का दिशा-निर्देश निर्गत किया गया था।

Elite institute 9 22Scope News

Jharkhand School Time Table

वर्तमान में मौसम में परिवर्तन को देखते हुए झारखंड राज्य में संचालित सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय में कक्षा KG से ऊपर की कक्षाएं दिनांक-13.05.2024 के प्रभाव से अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...